Railway Jobs: 10वीं पास के लिए रेलवे में 5000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, बिना एग्जाम दिए ही मिलेगी नौकरी

Railway Recruitment 2022: इस नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार 1 जून से आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर अपना आवेदन भेज सकते हैं.
Railway Jobs: 10वीं पास के लिए रेलवे में 5000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, बिना एग्जाम दिए ही मिलेगी नौकरी

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में नोकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने विभिन्न जगहों पर अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस नौकरी के लिए 1 जून से आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन भेज सकते हैं.

खाली पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून को रात 10.00 बजे तक है. भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5636 स्लॉट भरना है. ऐसे में रेलवे की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के पास नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन मौका है. उम्मीदवारों को नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. इसके साथ ही नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

जानिए कहां होनी है कितनी भर्तियां

कटिहार (केआईआर) और टीडीएच कार्यशाला: 919
अलीपुरद्वार (एपीडीजे): 522
रंगिया (आरएनवाई): 551
लुमडिंग (एलएमजी), एस एंड टी / वर्कशॉप / एमएलजी (पीएनओ) और ट्रैक मशीन / एमएलजी: 1140
तिनसुकिया (TSK): 547
नई बोंगाईगांव कार्यशाला (एनबीक्यूएस) और ईडब्ल्यूएस / बीएनजीएन: 1110
डिब्रूगढ़ कार्यशाला (डीबीडब्ल्यूएस): 847

जानें योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. मैट्रिक एवं आईटीआई में मिले मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा. इस नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई एग्जाम नहीं देना होगा. आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे.

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा.
इसके बाद ‘जनरल इन्फो’ सेक्शन पर जाकर ‘रेलवे रिक्रूटमेंट सेल’ के टैब पर क्लिक करना होगा.
फिर आवेदन के लिंक पर जाकर डिटेल को सावधानीपूर्वक भरना होगा.
इसके बाद यहां डॉक्यूमेंट अपलोड कर आवेदन जमा करना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6