&format=webp&quality=medium)
इस पद पर अप्लाई करने के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में कोई भुगतान नहीं करना है. (रॉयटर्स)
अगर आप ज्यादा नहीं पढ़े-लिखें हैं तब भी आपके पास नौकरी पाने के भरपूर मौका है. गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए ड्राइवर पद पर बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है. निगम ने योग्य उम्मीदवारों से इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस पद पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर होगा. अगर आप इच्छुक हैं और योग्यता पूरी करते हैं तो आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
वैकेंसी से जुड़ी मुख्य बातें
पद का नाम - ड्राइवर
सीटों की संख्या- 2249
वेतनमान - 10,000/- रुपये (प्रति माह)
योग्यता - 10 वीं पास
आयु सीमा - 25 से 38 वर्ष
नौकरी करने का स्थान - गुजरात
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 12 जुलाई 2019 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 11 अगस्त 2019