DSSSB ने निकाली पीजीटी टीचर की शानदार वैकेंसी, ₹9300-34800 होगा पे स्केल

DSSSB PGT Recruitment 2020: इस वैकेंसी में सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे. कैंडिडेट का सलेक्शन टीयर 1 और टीयर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.  . एससी, एसटी, पीएच, एक्स सर्विसमेन और किसी भी महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस नहीं देनी है. 
DSSSB ने निकाली पीजीटी टीचर की शानदार वैकेंसी, ₹9300-34800 होगा पे स्केल

एससी, एसटी, पीएच, एक्स सर्विसमेन और किसी भी महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस नहीं देनी है. (रॉयटर्स)

DSSSB PGT Recruitment 2020: अगर आप पोस्ट ग्रेजुएट हैं और बीएड या एजुकेशन में डिप्लोमा किया है तो आपके लिए सरकारी टीचर की नौकरी (government teacher job) पाने का शानदार मौका है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी टीचर (PGT Teacher) पद के लिए सरकारी नौकरी (government jobs) की वैकेंसी निकाली है. अगर आप इस पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 13 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - पीजीटी टीचर
खाली सीटों की संख्या - 710
पे स्केल - ₹9300-34800
योग्यता - पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड या एजुकेशन में डिप्लोमा
उम्रसीमा - 9300-34800/- रुपये
इस तारीख को खुलेगा वेबसाइट पर लिंक - 14 जनवरी 2020

परीक्षा फीस
पीजीटी टीचर पद के लिए अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करना है. फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई चालान के जरिये कर सकते हैं. एससी, एसटी, पीएच, एक्स सर्विसमेन और किसी भी महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस नहीं देनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख - 14 जनवरी 2020 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 13 फरवरी 2020
फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख - 13 फरवरी 2020

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इन्हें है उम्रसीमा में छूट
एससी, एसटी - 5 वर्ष
ओबीसी - 3 वर्ष
पीडब्ल्यूडी - 10 साल
पीडब्ल्यूडी + एससी/एसटी 15 साल
पीडब्ल्यूडी + ओबीसी 13 साल

इस वैकेंसी में सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे. कैंडिडेट का सलेक्शन टीयर 1 और टीयर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.