CG Vyapam Recruitment 2019: यहां निकली है Teachers की बंपर वैकेंसी, जानें कब है Last date

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड इस भर्ती में 12वीं पास और डिप्लोमा डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए भी मौके दे रहा है. अलग-अलग पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से आप यहां आवेदन कर सकते हैं.
CG Vyapam Recruitment 2019: यहां निकली है Teachers की बंपर वैकेंसी, जानें कब है Last date

व्याख्याता (ई एंड टी कैडर) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2019 है. (सांकेतिक फोटो - रॉयटर्स)

अगर आप टीचर बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है. छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट टीचर, टीचर और लेक्चरर पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं. अलग-अलग पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से आप यहां आवेदन कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड इस भर्ती में 12वीं पास और डिप्लोमा डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए भी मौके दे रहा है.

वैकेंसी में ये है खास
पद का नाम- सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता (असिस्टेंट टीचर, टीचर और लेक्चरर)
पदों की संख्या - 14428 (सहायक शिक्षक - 5506 स्तर 6, शिक्षक - 5745 स्तर 8, व्याख्याता - 3177 स्तर 9)
वेतनमान स्तर- 6,8,9, (प्रति माह)
शैक्षणिक योग्यता - 12 वीं, डिप्लोमा, स्नातक/बी.एड./टीईटी
आयु सीमा - 21 से 35 वर्ष
नौकरी करने का स्थान - छत्तीसगढ़

आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी-एसटी, महिलाएं या दिव्यांग को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा कराने होंगे. सभी उम्मीदवारों को यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

महत्वपूर्ण तिथियां
व्याख्याता (ई एंड टी कैडर) - ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2019
सहायक शिक्षक (विज्ञान) लैब (ईएंडटी कैडर) - ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2019
सहायक शिक्षक (कला और विज्ञान) - ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 जून 2019
सहायक शिक्षक (विज्ञान)/शिक्षक(ई एंड टी कैडर) - ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2019

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6