&format=webp&quality=medium)
Central Bank Jobs: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 5000 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, इस लिंक से करें आवेदन
Central Bank of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्ती निकली है. बैंक ने कुल 5,000 पदों पर आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार 3 अप्रैल तक अप्रेंटिस पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. नौकरी के इच्छुक कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये है आवेदन की लास्ट डेट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और कैंडिडेट्स 3 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के कुल 5,000 पदों के लिए सेंट्रल बैंक ने आवेदन आमंत्रित किए हैं. आयु सीमा इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु एक जनवरी 2023 को न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है. इतनी मिलेगी सैलरी इन पद के माध्यम से देशभर के बहुत से राज्यों में भर्ती होगी. किस ब्रांच में कैंडिडेट का सिलेक्शन होता है उसी के हिसाब से सैलरी मिलेगी. जैसे रूरल और सेमी-अर्बन ब्रांच के लिए सैलरी 10,000 रुपये है. अर्बन ब्रांच के लिए सैलरी 15,000 रुपये है. इसी प्रकार मेट्रो ब्रांच के लिए सैलरी 20,000 रुपये प्रति महीना है. जरूरी शैक्षिक योग्यता आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. ऐसे होगा सेलेक्शन इन पद पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी. इस बारे में ताजा अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. यहां देखें नोटिस.
ऐसे करें आवेदन...