&format=webp&quality=medium)
PSU Bank Central Bank of India
PSU Bank Stok: सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के नतीजे जारी किए. PSU बैंक ने चौथी तिमाही (Q4FY24) में 41 फीसदी (YoY) बढ़ा है. एसेट क्वॉलिटी में सुधार आया है. नेट NPA में गिरावट आई है. नतीजों के साथ ही बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान 5,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने का ऐलान किया है. नतीजों के बाद Central Bank के स्टॉक में रिकवरी देखने को मिली और यह आधा फीसदी से ज्यादा उछल गया.
सेंट्रल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के दौरान मुनाफा 41 फीसदी उछलकर 807 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 571 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था.
चौथी तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 3541 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 3513 करोड़ रुपये थी. एसेट क्वॉलिटी की बात करें, तो बैंक का ग्रॉस NPA बिना किसी बदलाव के 4.5% (QoQ) पर रहा. जबकि नेट NPA 1.27% से घटकर 1.23% (QoQ) पर आया.
इसके अलावा, बैंक बोर्ड ने FY25 लिए करीब 5000 करोड़ तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है. यह फंड FPO, QIP, राइट्स इश्यू के जरिए जुटाए जाएंगे.
सेंट्रल बैंक के शेयर की परफॉर्मेंस देखें तो बीते एक साल में जबरदस्त रही है. सालभर में इस PSU Stock में शेयरधारकों को 125 फीसदी रिटर्न मिला. जबकि 6 महीने में यह शेयर 56 फीसदी और इस साल अब तक करीब 35 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. पिछले एक महीने में शेयर का रिटर्न 14 फीसदी के आसपास है. जबकि 1 हफ्ते में करीब 7 फीसदी उछल चुका है. BSE पर स्टॉक का 52 वीक हाई 76.85 और लो 25.92 है. बैंक का मार्केट कैप 59,533 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)