7th pay commission: UPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर और कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी, यहां जानें सबकुछ

7th pay commission: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (UPSC Assistant Engineer Recruitment 2020), मेडिकल ऑफिसर (आयु्र्वेद), एंथ्रॉपोलोजिस्ट और दूसरे कई पदों के लिए सरकारी नौकरी की वैकैंसी निकाली है.
7th pay commission: UPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर और कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी, यहां जानें सबकुछ

इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 25 रुपये जमा करानी है. (पिक्साबे)

7th pay commission: अगर आपके पास ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या एमबीबीएस की डिग्री है तो आप बड़े पदों पर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पा सकते हैं. दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (UPSC Assistant Engineer Recruitment 2020), मेडिकल ऑफिसर (आयु्र्वेद), एंथ्रॉपोलोजिस्ट और दूसरे कई पदों के लिए सरकारी नौकरी की वैकैंसी निकाली है. इसमें सातवां वेतन आयोग (7th pay commission) की सिफारिशों के मुताबिक, सैलरी और बाकी सुविधाएं मिलेंगी. अगर आप भी इस नौकरी के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप भी इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - असिस्टेंट इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर (आयु्र्वेद), एंथ्रॉपोलोजिस्ट और अन्य
खाली सीटों की संख्या - 134
योग्यता - ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीबीएस
पे स्केल - लेवल 7,10,12,
उम्र सीमा - अधिकतम 45 साल
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्षा फीस
इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 25 रुपये जमा करानी है. फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, एसबीआई की किसी भी शाखा में चालान के जरिये कर सकते हैं. इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच और किसी भी महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस जमा नहीं करनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 25 जनवरी 2020 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख -13 फरवरी 2020

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कैंडिडेट इस वैकैंसी की अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर विजिट कर सकते हैं. कैंडिडेट का सलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इस वैकेंसी में सबसे अधिक वैकेंसी असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए है. इसके लिए 66 सीटे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6