&format=webp&quality=medium)
इस वैकेंसी पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 मार्च 2020 है.
7th pay commission: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर, बिहार द्वारा कई पदों (RPCAU Recruitment 2020) पर भर्तियां हो रही हैं. यह सभी वैकेंसी सातवें वेतन आयोग के तहत निकाली गई हैं. इस वैकेंसी के तहत रजिस्ट्रार, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक नियंत्रक और लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं. इस वैकेंसी पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 मार्च 2020 है.
पदों की कुल संख्या- 56 पद
रजिस्ट्रार
वैकेंसी - 01
इस वैकेंसी में लेवल 14 के तहत सैलरी दी जाएगी.
आयु सीमा- 58 साल
योग्यता- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए.
असिस्टेंट रजिस्ट्रार
वैकेंसी - 01
इस वैकेंसी में लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी.
आयु सीमा- 40 साल
योग्यता- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए.
जूनियर अकाउंटेट क्लर्क
वैकेंसी - 11
इस वैकेंसी में लेवल 4 के तहत सैलरी दी जाएगी.
आयु सीमा- 30 साल
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही कंप्यूटर कोर्स की जानकारी भी होनी चाहिए.
लोअर डिविजन क्लर्क
वैकेंसी - 14
इस वैकेंसी में लेवल 2 के तहत सैलरी दी जाएगी.
आयु सीमा- 30 साल
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही कंप्यूटर कोर्स की जानकारी भी होनी चाहिए.
हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 30 वर्ड पर मिनट होनी चाहिए.
जरूरी तारीखें
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 06 फरवरी, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 07 मार्च, 2020
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
चेक करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन https://www.rpcau.ac.in/wp-content/uploads/2020/02/Detailed-Advertisement-General-Instructions.pdf चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप https://www.rpcau.ac.in/ ऑफिशियल साइट पर भी विजिट कर सकते हैं.