7वां वेतन आयोग : इन अफसरों को हजारों रुपए का झटका, अब नहीं मिलेगा यह अलाउंस

इंडियन रेलवे (Indian Railways) के उन अफसरों को बड़ा झटका लगा है, जो ग्रुप A में आते हैं. उनको मिलने वाला चार्ज अलाउंस (Charge Allowance) रेलवे मिनिस्‍ट्री ने खत्‍म कर दिया है.
7वां वेतन आयोग : इन अफसरों को हजारों रुपए का झटका, अब नहीं मिलेगा यह अलाउंस

इस अलाउंस को 1 जुलाई 2017 से खत्‍म किया जा रहा है. (Dna)

इंडियन रेलवे (Indian Railways) के उन अफसरों को बड़ा झटका लगा है, जो ग्रुप A में आते हैं. उनको मिलने वाला चार्ज अलाउंस (Charge Allowance) रेलवे मिनिस्‍ट्री ने खत्‍म कर दिया है. ऐसा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मानते हुए किया गया है. रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस अलाउंस को 1 जुलाई 2017 से खत्‍म किया जा रहा है. हालांकि रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा है कि इसमें जरूरी बदलावों के साथ उसे उसी तारीख से लागू किया जाएगा.

हर महीने 1500 रुपए का नुकसान
रेलवे बोर्ड ने व्‍यवस्‍था की थी कि ग्रुप A के वे अफसर जिन्‍हें 3 से 6 साल में प्रमोशन नहीं मिल पाता था, उन्‍हें हर माह 1500 रुपए बतौर चार्ज अलाउंस दिया जाए. रेलवे बोर्ड के नए आदेश से अब उन अफसरों को यह रकम नहीं मिलेगी.

चार्ज अलाउंस शामिल नहीं
रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक 7वें वेतन आयोग की सिफारिश में चार्ज अलाउंस शामिल नहीं है. इसलिए इसे बंद किया जा रहा है. रेलवे बोर्ड ने 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर पर फैसला लेने के लिए फाइनेंस सेक्रेटरी की कमेटी से संपर्क किया था. कमेटी की सिफारिश 1 जुलाई 2017 से लागू की गई हैं.

क्‍या है चार्ज अलाउंस
जब कोई अधिकारी बिना प्रमोशन के अपनी पोस्ट से बड़ी पोस्ट का काम कर रहा होता है तो उसको चार्ज अलाउंस मिलता है. 'जी बिजनेस' के पास रेलवे बोर्ड के आदेश की कॉपी मौजूद है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6