&format=webp&quality=medium)
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF Recruitment 2020) ने 317 पदों पर आवेदन मांगे हैं.
7th Pay Commission: अगर आप भी बीएसएफ (BSF) में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF Recruitment 2020) ने 317 पदों पर आवेदन मांगे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 15 मार्च 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें ये वैकेंसी सातवें वेतन आयोग के तहत निकली हैं. इस वैकेंसी उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाएगी.
पदों की संख्या-
317
पदों का नाम-
विभाग की ओर से कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसमें एसआई (मास्टर), एसआई (इंजन ड्राइवर), एसआई (वर्कशॉप) और एचसी (मास्टर) जैसे कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं.
मिलेगी इतनी सैलरी
बता दें कि इस वैकेंसी में चुने गए उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तय की गई है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते है.
चेक करें ऑफिशियल वेबसाइट
इस वैकेंसी पर अप्लाई करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.nic.in और www.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
जरूरी तारीखें
आवेदन शुल्क
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए आप इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_104_1920b.pdf पर क्लिक कर सकते हैं. यहां आपको वैकेंसी के बारे में पूरी डिटेल मिल जाएगी.