&format=webp&quality=medium)
Voter ID Door Step Delivery: देश में वोट डालने के लिए वोटर-आईडी कार्ड का होना उतना ही जरूरी है, जितना मार्केट जाने के लिए पैसों का होना. वोटर-आईडी कार्ड उन लोगों को बनता है, जो देश के नागरिक होते हैं और सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी राजनैतिक पार्टी को चुनते हैं. इसके अलावा वोटर-आईडी का काम कई तरह से होता है, इसे पहचान पत्र के तौर पर भी सरकारी कामों में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके पास वोटर-आईडी (Voter-ID Card) कार्ड है तो अच्छी बात है लेकिन अगर नहीं है तो आपको इसे बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने होंगे. आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिसके जरिए आप वोटर-आईडी कार्ड की डोरस्टेप डिलिवरी भी करा सकते हैं.
अगर आप सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ही वोटर-आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ये काम ऑनलाइन घर बैठे ही हो सकता है, इसके लिए बहुत आसान स्टेप्स हैं.
अगर आप भी अपने वोटर-आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इलेक्शन कमीशन (Election Commission) की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हुए ये काम कर सकते हैं. ऑनलाइन वोटर-आईडी कार्ड को अप्लाई कर ये आपको मात्र 10 दिन में डिलिवर हो जाएगा.