Aapki Khabar Aapka Fayda: फिर आ गए महंगे कर्ज वाले दिन ! RBI ने Repo Rate 0.50% बढ़ाया | RBI Policy
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Fri, Aug 05, 2022 08:36 PM IST
भातरीय रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार शुक्रवार को रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की. RBI के इस फैसले के बाद अब रेपो रेट की दर 4.90% से बढ़कर 5.40% हो गई है. इस बढ़ोतरी से होम-कार लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे होंगे. RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी किया है. मॉनिटरी पॉलिसी के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्लोबल स्तर पर महंगाई चिंता का विषय है और भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी महंगाई का असर पड़ रहा है. देखिए Aapki Khabar Aapka Fayda की ये खास रिपोर्ट.