/शुगर मिलों के बकाया भुगतान में भारी कमी, ज्यादातर किसानों को हुआ पेमेंट
शुगर मिलों के बकाया भुगतान में भारी कमी, ज्यादातर किसानों को हुआ पेमेंट
Published: | Updated:
शुगर इंडस्ट्री का हालात सुधर रहे हैं. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का जो बकाया भुगतान था, उसमें लगातार कमी आ रही है. 2018-19 की सीजन में चीनी मिलों पर 85,000 करोड़ रुपये के आसपास का बकाया था, जो कि अब घटकर 15,222 करोड़ रुपये हो गया है.
केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने 23 जुलाई को सदन को बताया था कि केंद्र के हस्तक्षेप के कारण गन्ने का बकाया 15,222 करोड़ रुपये पर आ गया.