Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हो गया है. बहानागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. इस दुर्घटना में 50 यात्रियों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हैं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.