&format=webp&quality=medium)
PM Jan Dhan Yojana 2022: जन धन योजना काफी लोकप्रिया योजना है. ये प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) है, जिसके तहत लगभग 47 करोड़ लोगों ने अपना अकाउंट खुलवाया है. हालांकि अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस अकाउंट पर मिलने वाली योजनाओं के बारे में नहीं जानते हैं. सरकार इस योजना वाले अकाउंटहोल्डरों को 10 हजार रुपए मुहैया करा रही है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी ब्रांच में अप्लाई करना होगा. इसके अलावा भी इस अकाउंट के कई फाएदे हैं, जैसे इन अकाउंट पर पूरे 1 लाख 30 हजार रुपए का बीमा मिलता है. अगर आप भी इन योजनाओं के बारे में नहीं जानते हैं तो फटाफट जान लीजिए और 10 हजार रुपए के लिए अप्लाई कर दीजिए.
बता दें, जनधन अकाउंट पर अकाउंटहोल्डर्स (Jan Dhan Account Holder) को कई तरह के फायदे दिए जाते हैं. सबसे पहला फायदा तो यह है कि अकाउंटहोल्डरों को इस अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने का झंझट नहीं होता है. वहीं इसके अलावा Rupay डेबिट कार्ड दिया जाता है और अगर आप चाहें तो बैंक में ऐप्लीकेशन देकर इस अकाउंट पर 10 हजार रुपए का ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं. इसके लिए आप अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क करें.
सरकार जन धन खाता धारकों को कई सुविधा देती है, जिसमें अकाउंट होल्डर को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस दिया जाता है. इसके अलावा 30 हजार रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी मुहैया कराया जाता है. अगर किसी अकाउंट होल्डर की मृत्यु एक्सीडेंट में हो जाती है तो उन खाताधारक के परिवार को 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर दिया जाता है. वहीं अगर सामान्य परिस्थिति में मृत्यु होती है तो 30,000 रुपये का बीमा कवर राशि दी जाती है.
अगर आप भी इन योजनाओं का फायदा लेना चाहते हैं और अभी तक आपने कोई जन धन खाता नहीं खुलवाया है तो आप अब भी ये अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और PAN कार्ड होना चाहिए.