Cyclone Amphan: 20 मई को तट से टकराएगा अम्फान तूफान, तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका

CycloneAmphan: मौसम विभाग (IMD) की ओर से अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि अगले कुछ घंटों में अम्फान तूफान (Cyclone Amphan) बेहद खतरनाक हो सकता है. चक्रवाती तूफान अम्फान को ध्यान में रखते हुए बंगाल-उड़ीसा तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तूफान के और भी ज्यादा खतरनाक रूप लेने की आशंका जताई है. तूफान को ध्यान में रखते हुए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एथॉरिटी (National Disaster Management Authority) ने भी अलर्ट जारी कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हालात का लगातार जायजा ले रहे हैं.