PM Narendra Modi visit new Parliament House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को नए संसद भवन का औचक दौरा किया, जहां उन्होंने नए संसद भवन के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और साथ ही निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की. प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन में एक घंटे से अधिक का समय बिताया. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के साथ मोदी ने संसद के दोनों सदनों में हो रही सुविधाओं का जायजा लिया.
1/6संसद के नए भवन का काम पिछले साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी. हालांकि जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है.
2/6सूत्रों ने बताया कि 1 मई को मजदूर दिवस या 26 मई को जब सरकार ने कार्यभार संभाला था उस दिन नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया जा सकता है.
3/6प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी.
4/6टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 2020 में 971 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट दिए जाने के बाद बिल्डिंग का निर्माण कर रही है. हालांकि, माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट की लागत ज्यादा हो गई है.
5/6नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा.
6/6सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत, सरकार एक कार्यकारी एन्क्लेव का भी निर्माण करेगी जिसमें एक नया प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा.