Mulayam Singh Yadav Death: नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, प्रधानमंत्री मोदी समेत इन नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का आज 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Passed Away) ने 82 साल री उम्र मे अंतिम सांस ली. बता दें कि मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और लंबी बीमारी के चलते आज वो हम सब के बीच नहीं रहे हैं. मुलायम सिंह यादव के इस तरह जाने से देश में शोक का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, केशव प्रसाद मोर्या समेत कई नेताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6