माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है, भक्त अब से सिनेमा के बड़े पर्दे पर हर शाम को माता के भवन पर होने वाली आरती के दर्शन कर सकेंगे. श्रद्धालुओं को यह सुविधा कटरा में स्थित आध्यात्मिक विकास केंद्र में मिलेगी. बता दें अभी फिलहाल एक हफ्ते तक के लिए इस सुविधा को फ्री कर दिया गया है. बाद में श्रद्धालुओं को इस आरती को देखने के लिए 30 रुपए शुल्क के रुप में देने होंगे.
1/5श्राइन बोर्ड ने इस आरती के लिए पहले ट्रायल किया है. यह ट्रायल सोमवार को सफलका पूर्वक पूरा हो गया है. ऑडिटोरियम में ट्रायल के दौरान श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार के अलावा श्राइन बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस बड़े पर्दे पर श्रद्धालु माता की आरती लाइव देख सकेंगे.
2/5श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है. श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं गिफ्ट के तौर पर एक हफ्ते फ्री में आरती दिखाएगा. श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की शाम की दिव्य आरती के लाइव प्रसारण के लिए फिलहाल एक सप्ताह तक कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा. इसके बाद ही श्राइन बोर्ड लाइव आरती के प्रसारण को देखने के लिए प्रति श्रद्धालु 30 रुपए देने होंगे.
3/5बता दें कि श्राइन बोर्ड द्वारा पहले घोषणा की गई थी कि सोमवार से कटरा आने वाले श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक केंद्र के ऑडिटोरियम में मां वैष्णो देवी की संध्याकाल दिव्य आरती का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. इसी बीच श्रद्धालुओं को यह सेवा उपलब्ध करवाने से पहले श्राइन बोर्ड ने दिव्य आरती के प्रसारण का ट्रायल किया ताकि कोई कमी शेष न रहे.
4/5बता दें कि माता के भवन में स्थान सीमित होने के कारण बोर्ड ने आरती का प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर करने का फैसला लिया है. शाम की आरती का प्रसारण 6:15 से 8:15 के बीच किया जाएगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर सुबह की आरती का भी प्रसारण शुरु किया जा सकता है.
5/5जानकारी हो कि माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए वर्तमान में जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है वह गुफा में प्रवेश का प्रकृतिक रास्ता नहीं है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कृत्रिम रास्ते का निर्माण 1977 में किया गया. वर्तमान में इसी रास्ते से श्रद्धालु माता के दरबार में प्रवेश पाते हैं.