कोरोना वायरस महामारी के बीच EPFO ने कर्मचारियों और कंपनियों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं. कर्मचारियों को घर बैठे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए EPFO ने कंपनियों या इम्पलॉयर्स से कहा है कि वो लॉकडाउन में Facebook और Twitter पर अकाउंट बना कर वहां कर्मचारियों की समस्याओं को सुनें और उन्हें सुलझाएं.
1/5EPFO ने कहा कि लॉकडाउन में बहुत से कर्मचारी अपने ऑफिस तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में कर्मचारियों के पीएफ से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंपनियां फेसबुक और ट्वीटर पर अकाउंट बनाएं और कर्मचारियों को इन अकाउंट्स की जानकारी दें. कंपनियां कर्मचारियों को इन फेसबुक और ट्वीटर के अकाउंटर पर कर्मचारियों के सवालों का जल्द से जल्द जवाब दें.
3/5भविष्य निधि (Provident Fund) का मैनेजमेंट करने वाला संस्थान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लॉकडाउन (Lockdown) पीरियड में कर्मचारियों की ईपीएफ राशि (Epf Amount) समय पर जमा नहीं करा पाने पर कंपनियों से कोई जुर्माना नहीं लेने का फैसला किया है. सरकार ने देश में कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया है. इससे कंपनियों को कैश की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है और उन्हें भविष्य निधि कोष में किए जाने वाले जरूरी भुगतान में भी समस्याएं आ रही हैं.
4/5श्रम मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से लगाया गया लॉकडाउन लंबा खिंच गया है. महामारी की वजह से दूसरी दिक्कतें भी आई हैं. इन सब से ईपीएफ एंड एमपी अधिनियम 1952 के तहत आने वाले प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और सामान्य रूप से काम करने तथा समय पर पेमेंट करने में असमर्थ हैं.
5/5मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान योगदान या प्रशासनिक शुल्क के समय पर जमा करने में प्रतिष्ठानों के सामने आई कठिनाइयों को देखते हुए ईपीएफओ ने फैसला किया है कि ऑपरेशन या आर्थिक वजहों से इस तरह की देरी को डिफ़ॉल्ट और पेनाल्टी का नुकसान नहीं माना जाना चाहिए. इस तरह की देरी के लिए जुर्माना नहीं लगाया जाना चाहिए.