लखनऊ (Lucknow) में आयोजित किए गए डिफेंस एक्सपो 2020 (Defense Expo 2020) का रविवार 09.20.2020 को आखिरी दिन है. एक्सपो के अंतिम दिन आम लोगों के लिए इंट्री फ्री कर दी गई है. यहां पर लोग भारतीय रक्षा उद्योग (Indian Defense Industry) के बारे में जानने के साथ ही भारतीय सेना के रक्षा कौशल का सजीव प्रदर्शन भी देख सकते हैं. एक्सपो साइट, वृन्दावन योजना, लखनऊ में भारतीय थल सेना के जवान अत्याधुनिक टैंकों एवं सेल्फ प्रोपेल्ड फील्ड गन की मदद से शत्रुओं से मोर्चा लेने का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं.
2/5डिफेंस एक्सपो 2020 (Defense Expo 2020) का आयोजन हर दो साल में किया जाता है. इस प्रदर्शनी (डेफएक्सपो) का यह 11वां संस्करण है. इसमें लगभग 1000 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां अपना सामान प्रदर्शित करेंगी, भारत में यह अब तक का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो है.
3/5इस एक्सपो में रक्षा के क्षेत्र में कई बड़े समझौते किए गए है. इस मेले में टाटा कंपनी की ओर से एक काफी बड़ी आर्टलरी गन को भी प्रदर्शित किया जाएगा जिसकी क्षमता 50 किलोमीटर तक गोलाबारी की है. इसका एडवांस वर्जन भारतीय सेना में शामिल हो सकता है.
4/55 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 150 और भारत की 857 कंपनियां भाग ले रही हैं. इस रक्षा प्रदर्शनी में 40 देशों के रक्षामंत्री शामिल हुए. डिफेंस एक्सपो 5 से 7 फरवरी तक सिर्फ विशेष तौर तौर पर आमंत्रित लोगों के लिए खोला गया. 8-9 फरवरी को इसे आम जनता के लिए खोला गया.
5/5डिफेंस एक्सपो 2020 (Defense Expo 2020) का उद्धाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंप्यूटर से चलने वाली राइफल चलाई. उन्होंने राइफल से एक के बाद एक कई निशाने लगाए. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी में मौजूद एक रोबॉट से हाथ मिलाया और अधिकारियों से अत्याधुनिक हथियारों की बारीकियों को जाना.