CBSE 10th 12th Exams 2020 dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बाकी बची बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का 18-05-2020 सोमवार को ऐलान किया जाएगा. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर के जानकारी दी है.
1/5HRD Minister निशंक ने ट्वीट करके कहा कि तकनीकी कारणों के चलते CBSE की बोर्ड परीक्षाओं की डेट फिलहाल घोषित नहीं की जा सकती है. पहले उन्होंने शनिवार शाम तक तारीखों का ऐलान करने की बात कही थी. CBSE बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख को लेकर छात्र और उनके पेरेंट्स काफी समय से पनेशान हैं. HRD Minister निशंक की ओर से यह पहले ही ये जानकारी दी गई थी कि सीबीएसई 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी.
2/5गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते 10वीं और 12वीं के कुल 83 सब्जेक्ट्स की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं. जिसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी.
3/5जो पेपर बाकी हैं ये वो पेपर हैं जो अगली क्लास में प्रमोट होने और स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. बोर्ड और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति सामान्य होने के बाद शेष बचे सभी 29 विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी.
4/5सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों की बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, होम साइंस, सोशियोलॉजी,कंप्यूटर साइंस (ओेल्ड), कंप्यूटर साइंस (new), इंफार्मेशन प्रैक्टिस(ओेल्ड) इंफार्मेशन प्रैक्टिस (new),इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं.
5/5उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के कारण 10वीं की परीक्षा कुछ सेंटरों पर नहीं हो पाई थी. ऐसे में सिर्फ उन छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा होगी जो उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे. उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10वीं के छात्रों को अभी इन 6 विषयों हिंदी कोर ए, हिंदी कोर बी, इंग्लिश कॉमन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस, सोशल साइंस की परीक्षा देनी होगी. कुल 83 विषयों में से 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं ली जाएंगी. बाकी 54 विषयों की परीक्षा में ग्रेडिंग से मूल्यांकन होगा.