अगर आप आधार कार्ड बनवा चुके हैं या बनवा रहे हैं तो आपको आधार से जुड़ी सेवाओं पर लगने वाली फीस की जानकारी जरूर होनी चाहिए. इतना ही नहीं आपको यह भी जान लेनी चाहिए कि आधार में किस सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं देनी होती है. अगर आपसे अवैध तौर पर कोई चार्ज लेता है तो आप उसकी शिकायत करें. आइए यहां हम आधार पर लगने वाले चार्ज पर चर्चा करते हैं.
1/6अगर आप फ्रेश आधार कार्ड बनाने जाने वाले हैं तो आपको चार्ज को लेकर कुछ सोचने की जरूरत नहीं है. यह बिल्कुल मुफ्त है. इसके लिए अगर आपसे कोई पैसे की मांग करता है तो उसके खिलाफ तुरंत शिकायत करें.
2/6अगर आपको आधार में जरूरी बायोमीट्रिक अपडेट कराना है तो इसके लिए भी कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. यह भी पूरी तरह से फ्री है.
3/6अगर आपको अपने आधार में कोई भी डेमोग्राफिक अपडेट करनी है तो आपको इसके लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है. बता दें इसमें जीएसटी भी शामिल है.
4/6अगर आप अपने आधार में गैर-जरूरी बायोमीट्रिक अपडेट कराते हैं तो आपको इसके लिए चार्ज देना होगा. इसके लिए सरकार ने 50 रुपये का चार्ज तय कर रखा है. इसमें जीएसटी भी शामिल है.
5/6अगर आप आधार को ई-केवाईसी या फाइंड आधार या किसी दूसरे टूल से आधार को सर्च करते हैं या आप ए4 साइज के पेपर पर कलर आधार प्रिंट कराते हैं तो आपको 30 रुपये का चार्ज देना होता है. इसमें भी जीएसटी शामिल है.
6/6अगर आपको आधार में अपना नया एड्रेस अपडेट करना है तो आप इसे www.uidai.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है.