&format=webp&quality=medium)
पन्ना जिले की खदान से मजदूरों को लाखों का हीरा मिला है. (प्रतिकात्मक चित्र: रॉयटर्स)
Labourers find diamond: कहते हैं किस्मत कब बदल जाए ये कोई नहीं जानता. ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के पन्ना में जहां एक खान (miners) मजदूर और उसके तीन साथियों की किस्मत कुछ ही पल में बदल गई. दरअसल पन्ना जिले की हीरा खदान से उन्हें 8.22 कैरेट का हीरा मिला. इसकी किस्मत 40 लाख तक बताई जा रही है. कुछ ही दिनों में दूसरे हीरों के साथ इसकी नीलामी की जाएगी.
मिला 8.22 कैरेट का हीरा
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर और उसके तीन साथियों को एक खदान में 8.22 कैरेट का हीरा मिला है. लोकल एक्सपर्ट्स ने बताया कि हीरे की कीमत 40 लाख रुपये तक हो सकती है. एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे कच्चे हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद बाकी पैसे संबंधित खान मजदूरों (miners) को दी जाती है. पन्ना जिले के डीएम संजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार (14 सितंबर, 2021) को पत्रकारों को बताया कि रतनलाल प्रजापति और उसके साथियों ने हीरापुर तपरिया इलाके में लीज पर दी गई जमीन से खुदाई के दौरान 8.22 कैरेट का हीरा निकाला. इसे उन्होंने ऑफिस (diamond office) में जमा करा दिया है. उन्होंने कहा कि इस हीरे को दूसरे हीरों के साथ 21 सितंबर को नीलामी के लिए रखा जाएगा.
15 साल बाद बदली किस्मत
प्रजापति के साथियों में से एक रघुवीर प्रजापति ने सरकारी कार्यालय में कीमती पत्थर जमा कराने के बाद बताया कि उन्होंने पिछले 15 साल अलग-अलग खदानों (mines) में हीरा खोजने में बिताए हैं. लेकिन सोमवार को पहली बार भाग्य ने उनका साथ दिया और कीमती हीरा उन्हें मिला. उन्होंने कहा कि वह और उसके साथी हीरे की नीलामी (auction) से मिले पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चों को बेहतर जीवन और शिक्षा देने के लिए करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार होने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हाल ही में मिले कीमती हीरे और दूसरे 139 हीरों की नीलामी 21 सितंबर से शुरु होगी.
Zee Business Hindi Live यहां देखें