गगनयान में बैठकर अंतरिक्ष में जाएगी व्योममित्र, ISRO ने दी ये जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (Indian space research organization-ISRO) गगनयान मिशन को दिसम्बर 2021 में लांच करने की तैयारी कर रहा है. ISRO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले दो मानवरहित मिशन होंगे. ISRO पहला मिशन इसी साल दिसम्बर में भेजेगा. इस मिशन में एक महिला रोबोट को गगनयान में बिठाकर भेजने की तैयारी की जा रही है.
गगनयान में बैठकर अंतरिक्ष में जाएगी व्योममित्र, ISRO ने दी ये जानकारी

ISRO के गगनयान प्रोजेक्ट में अंतरिक्ष में जाएगी ‘Vyomamitra’(फाइल फोटो)

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (Indian space research organization-ISRO) गगनयान मिशन को दिसम्बर 2021 में लांच करने की तैयारी कर रहा है. ISRO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले दो मानवरहित मिशन होंगे. ISRO पहला मिशन इसी साल दिसम्बर में भेजेगा. इस मिशन में एक महिला रोबोट को गगनयान में बिठाकर भेजने की तैयारी की जा रही है.

ISRO ने दी ये जानकारी

ISRO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जो रोबोट गगनयान में भेजा जा रहा है वह एक हॉफ ह्यूमेनॉयड रोबोट है. इसका नाम व्योममित्र (Vyomamitra)रखा गया है. इस ह्यूमेनॉयड रोबोट में मानव शरीर से संबंधित कुछ मशीनें लगाई गई है तो अंतरिक्ष में मानव शरीर पर किस तरह का असर पड़ता है इसका पता लगाएगी. और वैज्ञानिक इस पर अध्ययन करेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

रूस में होगी जवानों की ट्रेनिंग

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि हमाने गगननॉट्स की ट्रेनिंग रूस में 11 महीने चलेगी. इसके बाद वे भारत में आकर क्रू मॉड्यूल की ट्रेनिंग लेंगे. ये ट्रेनिंग बेंगलुरू के पास चलकेरा मे होने की संभावना है. इसरो प्रमुख डॉक्टर के सिवन ने बताया कि इस मिशन के लिए इंडियन एयरफोर्स के चार जवान चुल लिए गए हैं. अब ये ट्रेनिंग के लिए रूस भेजे जाएंगे. चार जवानों की ट्रेनिंग रूस में इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी.

गगनयान मिशन में होगा ये काम