&format=webp&quality=medium)
(फोटो सोर्स- ट्विटर)
ipl 2021 points table today news update: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के बाद विराट कोहली की रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को भी हराने का कारनामा किया. शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही चेन्नई की टीम अब प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
चेन्नई सुपर किंग्स से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर एक पर थी. लेकिन इस जीत के बाद दिल्ली अब खिसक कर नंबर दो आ गई है. वहीं रायल चैलेंजर्स बेंगलोर नौ मैचों में पांच जीत के साथ नंबर तीन पर मौजूद है. विराट कोहली की टीम के पास अभी 10 अंक है और वह टॉप फोर में पहुंचने के लिए आने वाले मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. बाकी टीम की बात करें तो आरसीबी के बाद केकेआर और राजस्थान की टीम चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
वहीं मुंबई की टीम 9 मैच में 4 जीत के साथ नंबर छह पर पहुंच गई है. मुंबई को आने वाले मुकाबलों में कम से कम चार जीत दर्ज करना होगा. मुंबई के पास अब पांच मुकाबले रह गए हैं. पंजाब किंग्स सातवें नंबर पर छह अंक लेकर स्थित है. पंजाब के लिए अब हर मुकाबले को जीतना जरूरी है. अगर वह अपने पांचों मुकाबले को जीतने में सफल रहती है तो वह टॉप फोर में क्वॉलिफाई हो पाएगी. जबकि सबसे बुरी स्थिति इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की है.
सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है. हैदराबाद के पास 8 मैच में 2 अंक है. ऐसे में टीम को उम्मीद बरकरार रखने के लिए बचे हुए छह मैचों को अपने नाम करना होगा. अगर वह ऐसा करने में सफल रहती है तब जाकर उसके 14 अंक होंगे. लेकिन इतना होने के बाद भी उसे दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. आईपीएल में आने वाले कुछ मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं.