&format=webp&quality=medium)
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी इन इलाकों में होगी भारी बारिश (फाइल फोटो)
मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक देश के तटीय इलाकों और सेंट्रल इंडिया में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और बांगलादेश से लगे नॉर्थवेस्ट हिस्से में एक लो प्रेशर एरिया बना है. यह अगले 48 घंटों में और मजबूत होगा. ऐसे में कई जगहों पर भारी बारिश होगी.
जारी की गई रिपोर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 12 अगस्त को ओडीशा के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 13 अगस्त को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना है. 13 और 14 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होगी. 14 और 15 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी.
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक सीता देवी ने बताया कि 12 व 13 अगस्त को केरल और कर्नाटक के तटीय हिस्से और 13 और 14 अगस्त को कोंकण और गोवा के कई इलाकों में तेज बारिश होगी. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए रेड अलट भी जारी किया है.
दिल्ली में कुछ जगहों पर होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 12 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी होने की संभावना है. मैक्सिमम टैम्प्रेचर 35 डिग्री और मिनिमम टैंप्रेचर 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.