ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन के नतीजे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक

ICAI CA Foundation Result 2022: जून महीने की परीक्षा का रिजल्ट आउट हो चुका है. कोई भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकता है.
ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन के नतीजे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के जून महीने की परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं. सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम (ICAI CA Result 2022) को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है. सीए फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और यहां विजिट कर कोई भी उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक कर सकता है. उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पिन का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और इसके बाद उनके सामने रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे वो डाउनलोड कर सकते हैं.

24-26 जून को हुए थे एग्जाम

बता दें कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए 2 एग्जाम लिए गए थे. पेपर वन (प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस ऑफ अकाउंटिंग) 24 जून को आयोजित किया गय था जबकि पेपर टू (बिजनेस लॉ एंड बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस एंड रिपोर्टिंग) 26 जून को आयोजित किया गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक

उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक https://icai.nic.in/caresult/foundation/ पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर पेपर में 40 फीसदी अंक लाने होंगे. कुल परसेंटेज 50 फीसदी से कम नहीं होने चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6