&format=webp&quality=medium)
FASTag KYC Deadline: आज फास्टैग केवाईसी का आखिरी दिन, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
How to Update Kyc in Fastag: आज फास्टैग केवाईसी का आखिरी दिन है. अगर आप आज यानी 31 जनवरी, 2024 तक फास्टैग केवाईसी नहीं कर पाते हैं तो कल से यानी 1 फरवरी से आपको डबल टोल चुकाना पड़ेगा. तो चलिए आपको घर बैठे फास्टैग केवाईसी करने का प्रोसेस बताते हैं. घर बैठे ऐसे जानें कैसे करना होगा केवाईसी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कुछ दिन पहले वन व्हीकल वन फास्टैग कैंपेन शुरू किया था. इसके तहत अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाया है तो 31 जनवरी के बाद फास्टैग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. राष्ट्रिय राजमार्ग पर बनी सड़कों पर जाने के समय एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश करने के लिए हर किसी को तय टोल चुकाना होता है. NHAI ने यह भी कहा कि अगर FASTag का बैलेंस बचा है, लेकिन आपने केवाईसी नहीं करवाई है तो फास्टैग 31 जनवरी, 2024 के बाद निष्क्रिय कर दिए जाएंगे. टोल प्लाजा से गुजरने के लिए FASTags अनिवार्य भारत सरकार ने 15 फरवरी, 2001 से सभी गाड़ियों के लिए FASTags अनिवार्य कर दिया था. इसक बाद टोल प्लाजा से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के लिए FASTags अनिवार्य कर दिया था. इसका फायदा यह है कि आपको एक्सप्रेस वे से गुजरने के समय लंबी-लंबी लाइन लगाने की जरुरत नहीं होगी. आप आसानी से बिना रुके एक्सप्रेस वे से गुजर सकते हैं. आपकी व्हीकल पर लगे FASTag स्टिकर के जरिए फास्टैग बैलेंस से टोल बूथों पर सेंसर/स्कैनर से टोल टैक्स कट कर लिया जाता है. फास्टैग अपडेट के लिए इन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी
ऐसे घर बैठे करें KYC
How to update FASTag KYC Offline ऑनलाइन KYC के अलावा आप ऑफलाइन भी फास्टैग केवाईसी अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको FASTag जारी करने वाले बैंक में जाना होगा. वहां जाकर KYC फॉर्म लेकर उसमें सभी डीटेल्स भरकर जमा कर दें. इसके बाद आपके फास्टैग अकाउंट का केवाईसी हो जाएगा. आइए जानते हैं सभी सवालों के जवाब. क्या फास्टैग के लिए केवाईसी अनिवार्य है? NHAI के निर्देश के अनुसार, 31 जनवरी तक फास्टैग से जुड़े केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर आपका FASTags निष्क्रिय कर दिया जाएगा. क्या बैलेंस रहने के बाद भी फास्टैग निष्क्रिय होगा जी हां, अगर आपने फास्टैग से जुड़े केवाईसी डीटेल्स को अपडेट नहीं किया है तो बैलेंस रहने के बाद भी आपका FASTags को निष्क्रिय कर दिया जाएगा क्या पुराने फास्टैग हटाने होंगे? NHAI के निर्देश के अनुसार, सभी यूजर्स को बैंकों के माध्यम से पहले से जारी किए गए सभी फास्टैग को हटाना होगा. टोल पर फास्टैग काम नहीं करता तो क्या होगा व्हीकल मालिकों अगर FASTag का इस्तेमाल नहीं करते तो उनको जुर्माने के तौर पर दोगुना टोल शुल्क चुकाना होगा.