Election Commission की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस आज, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा की चुनावी तारीखों का हो सकता है ऐलान

नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission)आज एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाला है. माना जा रहा है कि इस प्रेसवार्ता में इन तीन राज्‍यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है.
Election Commission की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस आज, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा की चुनावी तारीखों का हो सकता है ऐलान

Election Commission की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस आज, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा की चुनावी तारीखों का हो सकता है ऐलान

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission)आज एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाला है. ये प्रेस कॉन्‍फ्रेंस (Election Commission Press Conference) दोपहर में 02:30 बजे होगी. माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. बता दें कि इन तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है.

अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड, तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और आयोग तीनों जगह एक साथ चुनाव करा सकता है. तीनों राज्‍यों में 60-60 यानी कुल 180 विधानसभा सीटें हैं. नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल इस साल 12 मार्च को समाप्त होने वाला है, जबकि मेघालय और त्रिपुरा का कार्यकाल क्रमशः 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने प्रशासनिक और जमीनी चुनावी तैयारियों का आकलन कर उन्हें अमली जामा पहना दिया है.

कुल नौ राज्‍यों में चुनाव

Add Zee Business as a Preferred Source

बता दें कि इस साल त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड समेत कुल नौ राज्‍यों में चुनाव होना है. इन तीन राज्‍यों के अलावा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव होंगे. इसके अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर में भी इसी साल चुनाव कराए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है, जहां माणिक सरकार मुख्यमंत्री हैं. नागालैंड में भाजपा एनडीपीपी यानी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ मिलकर सरकार में है. वहीं मेघालय में भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ गठबंधन किया था और अभी एनपीपी नेता कोनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6