&format=webp&quality=medium)
दिवाली की हवा खराब 'AQI 500 पार', पटाखों पर बैन का भी नहीं दिखा असर, सांस लेना मुश्किल
Delhi Air Pollution: दिल्ली में पटाखें बैन के बाद भी कई इलाकों में AQI 500 पार चला गया है. इस वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली ITO, लोधी रोड में AQI 500, आनंद विहार में AQI 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और ITO में 263 है.

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर लगाया था बैन
आपको बता दें कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखे बनाने, बेचने, रखने खरीदने और बजाने पर बैन लगा दिया था. लेकिन दिल्लीवालों पर बैन का कोई असर नहीं हुआ. कई जगहों पर लोग पटाखें बेचते और खरीदते नजर आए. वहीं AQI की बात करें तो दिवाली की रात दिल्ली की हवा की गुनवत्ता खराब श्रेणी में पहूंच गई है. रविवार देर रात पूसा में AQI 970 और आनंद विहार में 849 तक पहुंच गया था.
कहां-कितना AQI
दिल्ली ITO, आरके पुरम, लोधी रोड में AQI 500 दर्ज किया गया है, जबकि बीते दिन लोधी रोड का AQI केवल 70 था. वहीं, IGI एयरपोर्ट पर AQI 449 दर्ज किया गया है. आनंद विहार का AQI भी 488 हो गया है. किया गया है.
कैसी मांपी जाती है एयर क्वालिटी शून्य और 50 के बीच AQI को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.
ये है आपके आस-पास के इलाके का AQI