Infosys4:24 PM IST
&format=webp&quality=medium)
AIIMS-SBI Smart Card: दिल्ली के एम्स अस्पताल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ मिलकर मरीजों के लिए स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया है. इस कार्ड को सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने AIIMS निदेशक डॉ एम श्रीनिवास और SBI एमडी मनजीत सिंह के साथ मिलकर जारी किया. इस स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मरीज कैंटीन से लेकर ओपीडी तक और लैब जांच के लिए भुगतान कर सकेंगे.
12 फरवरी से मरीजों के लिए इस सुविधा को लॉन्च कर दिया गया है. कार्ड का कोई सर्विस चार्ज भी नहीं है. इससे पहले 12 दिसंबर 2023 को इस कार्ड को एम्स स्टाफ के लिए शुरु किया गया था. जल्द ही देश के बाकी एम्स में इस कार्ड को लॉन्च किया जाएगा.