&format=webp&quality=medium)
Union Budget 2023: आज देश का यूनियन बजट पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट पेश करेंगी. संसद की पटल पर वित्त वर्ष 2023-24 का यूनियन बजट (Union Budget) पेश किया जाएगा. ऐसे में आपके लिए इस बार बजट में क्या कुछ खास होगा और वित्त मंत्री या सरकार की ओर से आपके लिए क्या ऐलान किए जा सकते हैं. इन सभी सवालों के जवाब बजट स्पीच के दौरान मिल जाएगा, लेकिन सवाल ये है कि बजट स्पीच कब और कहां लाइव होगा. इस बार निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करेंगी. पिछले 2 साल के आम बजट की तरह ही ये बजट भी पेपरलेस होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट स्पीच का लाइव आप संसद टीवी और दूरदर्शन पर देख सकते हैं. बजट का लाइव टेलीकास्ट इनके यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भी बजट 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करेगा. इसके अलावा सभी बिजनेस चैनल और जनरल न्यूज़ चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा. वहीं यूट्यूब पर भी आप बजट 2023 का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जैसे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर बजट का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
आप Union Budget Mobile App पर जाकर बजट के डॉक्यूमेंट्स को देख सकते हैं. ये ऐप दो भाषाओं में है और इसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा के जरिए आप बजट से जुड़ी सारी डिटेल्स ले सकते हैं. ये एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. ये ऐप आम बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in पर जाकर भी डाउनलोड की जा सकती है.
सरकार हर साल संसद में एक बजट सत्र (budget session) आयोजित करती है. (Budget 2023 session) इस बजट सत्र में देश के आर्थिक विकास और इकोनॉमी से जुड़े विभिन्न फैसले लिए जाते हैं. वित्त मंत्री इस बजट सत्र में ही अगले वित्त वर्ष के लिए देश का आम बजट पेश करते हैं.
2021 में सरकार ने पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया था. उस समय संसद के सदस्यों, और आम जनता को बजट डॉक्यूमेंट एक्सेस कराने के लिए सरकार ने "Union Budget Mobile App" लॉन्च किया था. (Budget 2023: How to download?) 1 फरवरी, 2023 को जब वित्त मंत्री अपना बजट भाषण पूरा कर लेंगी, तब इस मोबाइल एप पर बजट डॉक्यूमेंट उपलब्ध होंगे. यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में है.