Inflation how affects you: महंगाई से आम उपभोक्ता से लेकर नौकरीपेशा, निवेशक सभी परेशान है. महंगाई का सीधा मतलब किसी भी वस्तु या सेवा को खरीदने की आपकी क्षमता से होता है. जब महंगाई बढ़ने लगती है तो वस्तुओं और सेवाओं के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होती है. आइए जानते हैं महंगाई आप पर क्या 5 बड़े असर डालती है.
1/5महंगाई बढ़ने से वस्तुओं और सेवाओं के लिए ज्यादा कीमत देनी पड़ती है. जिसके चलते खरीद क्षमता घट जाती है.
2/5महंगाई में इजाफा होने से रहने-खाने का खर्च बढ़ जाता है. खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं. इससे जीवन शैली की लागत बढ़ जाती है
3/5महंगाई बढ़ने से आपके सेविंग्स की वैल्यू कम हो जाती है. ऊंची महंगाई दर होने से सेविंग्स के लिए आपके पास पैसे भी पहले कम बचते हैं.
4/5महंगाई बढ़ने से फिक्स्ड इनकम के निवेश पर असर होता है. उसकी वैल्यू पहले से कम हो जाती है.
5/5महंगाई बढ़ने का असर कंज्यूमर के व्यवहार पर होता है. खरीद क्षमता घटने से वह खर्चों को सीमित करने लगता है. जरूरी खर्चों पर ही उसका फोकस होता है.
(नोट: यह डीटेल बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम से बातचीत पर आधारित है.)