Petrol-Diesel के ताजा भाव वाली लिस्ट जारी; आपके शहर के पंपों पर क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Today: घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 27 अक्टूबर को भी एक समान हैं. 27 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं.
Petrol-Diesel के ताजा भाव वाली लिस्ट जारी; आपके शहर के पंपों पर क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन की बात करें तो ब्रेंट और क्रूड में करीब 2 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 27 अक्टूबर को भी एक समान हैं. 27 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं. बता दें कि आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था और उसके बाद से लेकर अभी तक तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

22 मई 2022 के बाद से नहीं बदले दाम

बता दें कि 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का सा उछाल देखने को मिला है, लेकिन राज्य सरकारों ने VAT में इजाफा किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली समेत इन महानगरों का हाल

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

हर दिन अपडेट होते हैं दाम!

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6