&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम नागरिक हमेशा सचेत रहते हैं. 20 दिसंबर के लिए देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (petrol-diesel price) को जारी कर दिया है. 20 दिसंबर को भी पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि OMCs हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. अगर भाव में कोई बदलाव होता है तो उसे अपडेट कर दिया जाता है लेकिन अगर नहीं होता तो उसे ऐसे ही वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. 20 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल कीमतों को जारी कर दिया गया है.
बता दें कि घरेलू बाजार में 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव किया गया है. इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव को शामिल नहीं किया गया है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.