Petrol-Diesel के ताजा प्राइस की लिस्ट जारी; क्या आम लोगों को मिली खुशखबरी?

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव की जानकारी ले लेना जरूरी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 24 नवंबर के लिए जारी कर दिया गया है. 24 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं और वहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel के ताजा प्राइस की लिस्ट जारी; क्या आम लोगों को मिली खुशखबरी?

Petrol-Diesel Price Today: नवंबर का महीना अब खत्म होने को है और महंगाई को लेकर आम लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. पेट्रोल और डीजल की महंगाई भी नीचे आने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव की जानकारी ले लेना जरूरी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 24 नवंबर के लिए जारी कर दिया गया है. 24 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं और वहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है और आज भी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं और अगर दाम में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है और आगे भी भाव के कम होने की संभावना कम है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कुछ राज्यों में बढ़े हैं दाम!

उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में हल्की बढ़ोतरी की है. यहां राज्य सरकारों ने VAT में बदलाव किया है, जिसके बाद भाव में तेजी देखने को मिली लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दिल्ली समेत इन महानगरों का हाल

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

घर बैठे चेक कर सकते हैं भाव

घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं. आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6