Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक कर लें नई कीमत

Petrol-Diesel Price Today: 22 मई के बाद से तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 7 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक कर लें नई कीमत

Petrol-Diesel Price Today: बीते कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 7 फरवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों (Petrol-Diesel Price) को जारी कर दिया है. 22 मई के बाद से तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 7 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी कि आज भी 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए उतने ही पैसे भरने पड़ेंगे, जितने पहले देने पड़ रहे थे. हालांकि केरल राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, वहां पेट्रोल और डीजल पर सोशल सिक्योरिटी सेस लगाने का फैसला किया गया है.

कई महीनों से नहीं हुआ बदलाव

Add Zee Business as a Preferred Source

बता दें कि 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम को नहीं बदला गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम वही हैं. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत दूसरे शहरों के लिए आप यहां पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जान सकते हैं.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

कब अपडेट होते हैं ताजा दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

इस तरह पता कर सकते हैं भाव

आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है?. ये आप भी बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. ताजा दाम चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6