Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के भाव में तेजी के बाद क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, जानिए आज के दाम

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में 22 मई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 27 फरवरी के दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कच्चे-तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के भाव में तेजी के बाद क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, जानिए आज के दाम

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट या तेजी का असर कई बार पेट्रोल और डीजल की कीमतो में भी देखने को मिलता है. कच्चे तेल की कीमतों में 22 मई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 27 फरवरी के दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कच्चे-तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. OMCs ने अपनी वेबसाइट पर ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है.

बीते कई महीनों से नहीं बदले रेट

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह-सुबह अपडेट होते हैं दाम

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.

इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6