Petrol-Diesel Price Today: करीब 1.5% गिरा कच्चे तेल का दाम, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा असर, जानें ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. क्या इसका असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देखने को मिलेगा. यहां जानिए आज के ताजा भाव.
Petrol-Diesel Price Today: करीब 1.5% गिरा कच्चे तेल का दाम, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा असर, जानें ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: 2 दिनों की तेजी के बाद की कीमतों पर ब्रेक लगा है. पिछले ट्रेडिंग सेशन में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आती है तो इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है. हालांकि ये सरकार पर निर्भर करता है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या इसका फायदा आम जनता को देना चाहिए. आज के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है. OMCs की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी 16 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल (Petrol Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव?

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं. 15 दिसंबर के दिन भी तेल कंपनियों (OMCs) ने तेल की ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है. IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे जारी होते हैं दाम

हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6