Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
Petrol-Diesel Price Today: 13 फरवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. हालांकि 13 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड यानी कि कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का असर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में भी देखने को मिलता है. 13 फरवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. हालांकि 13 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि पिछले कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं.
22 मई से नहीं हुआ बदलाव
बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 22 मई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी स्थिर हैं. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के लिए 1 लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी यहां ले सकते हैं.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम
TRENDING NOW
हर दिन सुबह 6 बजे देश की OMCs पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. 13 फरवरी को भी सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. बता दें कि अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव होता है तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां उसे वेबसाइट पर अपडेट कर देती हैं.
इस तरह पता कर सकते हैं भाव
आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है?. ये आप भी बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. ताजा दाम चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
01:55 PM IST