Petrol-Diesel Price: रविवार को क्या पेट्रोल डीजल की कीमतों पर मिली खुशखबरी? चेक करिए अपने शहर का हाल

Petrol-Diesel Price Today: आज रविवार 7 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में बदलाव किया गया है. जानिए आपके शहर में अभी क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट.
Petrol-Diesel Price: रविवार को क्या पेट्रोल डीजल की कीमतों पर मिली खुशखबरी? चेक करिए अपने शहर का हाल

(Source: Reuters)

Petrol-Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में आग लगी हुई है. क्रूड में इतनी ज्यादा तेजी होने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ता है. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया है. 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की छूट दी गई थी. तेल कंपनियों ने 07 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 31 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है.

14 मार्च को सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल

अगर बात महानगरों की करें तो नई दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 96.72 रुपये से गिरकर 94.72 रुपये हो गई. मुंबई में 106.31 रुपये के बजाए 104.21 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये के बजाए 103.94 और चेन्नई में 102.63 रुपये के बजाए 100.75 रुपये हो गई है.

डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये के बजाए ताजा कीमत 87.62 रुपये होगी. वहीं, मुंबई में 94.27 रुपये के बजाए 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये के बजाए 90.76 और चेन्नई में 94.24 रुपये के बजाए 92.32 रुपये लेटेस्ट कीमत है.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.32
बेंगलुरु 99.84 85.93
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.83 87.96
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6