&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ट्रेड कर रहा है. क्रूड के भाव में भले ही तेजी देखने को मिल रही है लेकिन भाव 80 डॉलर के नीचे हैं. 15 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है और 15 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल (petrol-diesel price) की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है. 15 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव से पहले कीमतों में संशोधन किया जा सकता है.
केंद्र सरकार की ओर से ऐसा इशारा दिया गया है कि अगर क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना रहता है तो बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जाएगा. हालांकि ये कब होगा, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के आसपास पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती देखने को मिल सकती है.
वैसे तो केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. राज्य सरकार ने VAT में बढ़ोतरी की है. इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दूसरे राज्य शामिल हैं.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.