&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price: बजट के बाद आम लोगों को राहत की उम्मीद थी लेकिन केरल राज्य में इसका उल्टा होते नजर आ रहा है. केरल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. केरल राज्य में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. यानी कि केरल में पेट्रोल और डीजल के लिए अब लोगों को पहले के मुकाबले और ज्यादा पैसे देने होंगे. 2 रुपए प्रति लीटर के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की क्या हैं ताजा कीमतें, यहां जानिए.
बता दें कि 2 फरवरी को केरल में पेट्रोल का भाव 107.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.26 रुपए प्रति लीटर था. लेकिन 3 फरवरी को राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए तक का दाम बढ़ा दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये नए रेट आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे.
बता दें कि राज्य सरकार ने आज अपना बजट पेश किया है. राज्य के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल ने राज्य के लिए बजट 2023-24 को जारी किया है. इस दौरान राज्य वित्त मंत्री ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) पर सोशल सिक्योरिटी सेस को लागू कर दिया है. इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी बढ़ गई है.