&format=webp&quality=medium)
इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का कच्चे तेल (Crude Oil Price) के दामों पर एक बड़ा असर देखने को मिल रहा है. हाल ही में हमास ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने नकार दिया. इसकी वजह से इस हफ्ते में कच्चे तेल के दामों में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. मौजूदा वक्त की बात करें तो WTI अभी करीब 76.84 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि ब्रेंट क्रूड 82.19 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा है. इसी बीच तमाम तेल कंपनियों की तरफ से 10 फरवरी 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में अभी पेट्रोल-डीजल का क्या दाम (Petrol-Diesel Price Today) है. जानिए 10 फरवरी 2024 को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price 10th February 2024) के ताजा भाव.
कुछ हफ्तों पहले केंद्र सरकार की ओर से एक बयान आया था कि अगर क्रूड का भाव 80 डॉलर के नीचे बना रहता है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया जाएगा. हालांकि, अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कच्चा तेल कई बार 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे तो गया, लेकिन उसमें फिर से तेजी देखने को मिली. अगर आने वाले दिनों में एक लंबे समय के लिए कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे रहता है तो उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिले. हो सकता है कि सरकार की तरफ से डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 5-10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की जाए. उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ऐसे कदम उठा सकती है, जिसके तहत कीमतें कम हो सकती हैं.
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| मुंबई | 106.31 | 94.27 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
| लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
| चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.