पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी; चेक कर लें आपके शहर का हाल

Petrol and Diesel Latest Price: 3 अगस्त के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 3 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी; चेक कर लें आपके शहर का हाल

Petrol and Diesel Latest Price: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है. महंगाई को लेकर आम लोगों को राहत मिलती हुई कोई खबर नहीं दिख रही है. ऐसे में आज यानी 3 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के क्या भाव हैं, ये भी जान लेना जरूरी है. 3 अगस्त के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 3 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 3 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल के भाव समान हैं. यहां अपने शहर का जायज़ा ले सकते हैं.

हर दिन अपडेट होते हैं दाम!

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर हैं. अगर दाम में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल के दाम को 15 रुपए प्रति लीटर तक लाया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में क्या हैं भाव

दिल्ली की बात करें तो यहां (17 जुलाई) को पेट्रोल का भाव 96.72 प्रति लीटर है और डीजल का भाव 89.62 प्रति लीटर है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है.

अन्य शहरों का क्या है हाल?

शहर पेट्रोल डीजल

बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

तेल का भाव पता करने का तरीका

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6