&format=webp&quality=medium)
LPG Cylinder Price today: नवंबर की शुरुआत महंगाई से हुई है. एक तरफ जहां ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, अब गैस के लिए भी ज्यादा कीमत (LPG gas price) चुकानी होगी. दिवाली (Diwali 2021) से ठीक पहले LPG सिलेंडर के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 नवंबर से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी की है.
देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने एक झटके में 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर काम दाम 265 रुपए बढ़ा दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi LPG Price) में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 265 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ी है.
हालांकि, अभी बिना सब्सिडी वाले सोई गैस सिलेंडर यानि 14.2 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है. बता दें कि पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपए का इजाफा किया था.
फिलहाल, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए हैं. मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 899.50 रुपए हैं, कोलकाता में भाव 926 रुपए और चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपए है.
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.