&format=webp&quality=medium)
मोदी सरकार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा जताया है. मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए रेटिंग को स्टेबल रखा है. भारत की रेटिंग Baa3 और आउटलुक स्टेबल मेंटेन है. उसने कहा कि दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत की ग्रोथ अच्छी रहेगी. मूडीज ने कहा कि अगर कर्ज में कमी आती है तो रेटिंग में सुधार आ सकता है. भारत का ग्रोथ 6-6.5 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.
मूडीज ने कहा कि भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में मजबूती बनी हुई है. अगले 2-3 सालों में भारत सरकार पर कर्ज GDP का 80 फीसदी रहेगा. हालांकि, उसने कहा कि फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य 4-5 फीसदी रखना चुनौतीपूर्ण होगा. घरेलू उद्योग को बचाने की नीति अर्थव्यवस्था के लिए कमोजरी बताया गया है.
इससे पहले रेटिंग एजेंसी फिच ने भारतीय बैंकों पर बुलिश राय दी थी. Fitch ने कहा कि बैंकों की स्थिति महंगाई और ब्याज दरें बढ़ने के बावजूद मजबूत है. बुरे फंसे लोन यानी NPA का आंकड़ा 10 साल में सबसे कम है. जबकि बीते दिन ही रेटिंग एजेंसी ने दर्जनों अमेरिकी बैंकों को डाउनग्रेड की चेतावनी दी थी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें