&format=webp&quality=medium)
Union Budget 2024: बजट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) वित्त मंत्रालय से संसद की तरफ रवाना होंगी और आज संसद में अपना छठवां बजट पेश करेंगी. चुनावी साल है, इसलिए वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी. सूत्रों की मानें तो सरकार इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं को खुश करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है. इस कारण तमाम लोग इस बजट को GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) का बजट भी कह रहे हैं. माना जा रहा है कि आज के बजट में वित्त मंत्री इनको लेकर 10 बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं.
सरकार जो पूर्ण बजट पेश करती है, वो 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक के लिए होता है. ऐसे में जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता, तब तक के लिए सरकार को अपने खर्च का इंतजाम करने के लिए अंतरिम बजट पेश करना होता है. अगर सरकार अंतरिम बजट पेश नहीं करेगी तो उनके पास नए वित्त वर्ष के खर्चों के लिए राशि नहीं होगी. संसदीय परंपरा के मुताबिक चुनाव में जा रही सत्तासीन सरकार इस अंतरिम बजट में किसी बड़े खर्च का प्रावधान नहीं करती है. ऐसा इसलिए जिससे देश में गठित होने वाली नई सरकार अपने राजस्व और खर्च को निर्धारित करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र रहे.