&format=webp&quality=medium)
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को बजट 2020 (Budget 2020) पेश कर दिया है. बजट (#BudgetOnZee) के बाद एक सवाल यह उठता है कि आखिर रुपया कहां से आएगा और कहां खर्च होगा. यानी सरकार की कमाई कहां से होगी और यह खर्च कहां होगा. इसे 1 रुपये के आधार पर आसानी से समझा जा सकता है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, यहां हम प्रत्येक रुपये के आय-व्यय का हिसाब समझने की कोशिश करते हैं.
रुपया कहां से आएगा रुपया कहां जाएगा
उधार एवं देनदारी - 20 पैसा
केंद्र सरकार की तरफ से प्रायोजित योजनाएं-9 पैसा
कॉर्पोरेट टैकस - 18 पैसा
केंद्र सरकार के क्षेत्र की योजना-13 पैसा.
व्यक्तिगत इनकम टैक्स- 17 पैसा
ब्याज अदायगी- 18 पैसा
माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी - 18 पैसा
रक्षा- 8 पैसा
सीमा शुल्क - 4 पैसा
आर्थिक सहायता- 6 पैसा
केंद्रीय उत्पाद शुल्क- 7 पैसा
वित्त आयोग एवं अन्य अंतरण-10 पैसा
कर-भिन्न राजस्व- 10 पैसा
करों एवं शुल्कों में राज्यों का हिस्सा- 20 पैसा
कर्ज से अलग पूंजी प्राप्तियां- 6 पैसा
पेंशन- 6 पैसा
दूसरे खर्च- 10 पैसा
------------------
कुल- एक रुपया.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
सरकारी खर्च प्रत्येक रुपये में सबसे अधिक खर्च टैक्स और शुल्क में राज्यों के हिस्से में ट्रांसफर होते हैं. ब्याज भुगतान, रक्षा, केन्द्रीय क्षेत्र की योजनाएं भी खर्चीले हैं.